Followers

Saturday 18 April 2015

अगीत की शिक्षाशाला--कार्यशाला २७.. - नव-अगीत - डा सत्य के हाइकू ...डा श्याम गुप्त....

            अगीत की शिक्षाशाला--कार्यशाला २७.. कुछ  नव-अगीत ...

   डा रंगनाथ मिश्र सत्य के ..हाइकू ---

 

मैं जानता हूँ ,

तुम्हारी हर चाल -

पहचानता हूँ |


कहता नहीं 

लेकिन कहना भी 

नहीं चाहता |


वे लगातार 

मेरी सहज़ता की

हंसी उड़ाते हैं |


सहजता ही 

मनुज की होती है

अभिन्न मित्र |


योग करिए 

जीवन सुधारिए 

स्वस्थ रहिये |


प्राणायाम से 

मनुष्य की आयु भी 

बढ़ जाती है |


जीवन जियो 

सच्चाई के साथ ही

सुखी रहोगे |


त्याग-तपस्या

कभी भी बेकार न 

समझें मित्र |


कर्म करते 

रहिये लगातार 

सुख मिलेगा |

Monday 13 April 2015

समाज श्री सम्मान---अगीत परिषद् एवं डा रसाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा समाज श्री सम्मान ---- डा श्याम गुप्त

समाज श्री सम्मान---अगीत परिषद् एवं डा रसाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा समाज श्री सम्मान -----

अ.भा. अगीत परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष डा रंगनाथ मिश्र सत्य संचालन करते हुए

सुप्रसिद्ध हास्य व्यंगकार कवि श्री सुभाषहुड़दंगी को समानित करते हुए योजना आयोग के पूर्व सदस्य डा सुल्तान शाकिर हाशमी एवं  हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद चन्द्र पांडे 'विनोद'

कवयित्री नीलम जी को समाजश्री सम्मान प्रदान करते हुए डा श्याम गुप्त एवं  डा रंगनाथ मिश्र सत्य